फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे कांग्रेसी

Wed, 18 Nov 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 18 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। मौसम की मार से जूझ रहे किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बुधवार को कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को दिया। इसमें किसानों को खाद, बीज मुहैया कराने, धान क्रयकेंद्रों की अव्यवस्था दूर करने, नहरों में टेल तक पानी और गांवों में 14 घंटे अनवरत बिजली उपलब्ध कराने की मांग की गई। अनदेखी पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मिलकर जनांदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंझनपुर में जुटे कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस भी निकाला। घंटे भर तक हुंकार भरने के बाद राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र एडीएम को सौंपा। इसमें धान क्रयकेंद्रों की अव्यवस्था दूर कराकर किसानों की उपज की खरीद कराने, क्रयकेंद्रों को बिचौलियों से मुक्त कराने, नहरों में टेल तक पानी, किसानों को समय से खाद-बीज उपलब्ध कराने, गांवों में खेती के सीजन को देखते हुए 14 घंटे की अनवरत बिजली सप्लाई की मांग की गई। वहीं जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


 कहाकि मौसम की मार से प्रदेश भर के किसान जूझ रहे हैं। बेमौसम बारिश में गेहू्ं, सूखे के कारण धान की फसल चौपट होने से अन्नदाताओं के सामने निवाले का संकट खड़ा हो गया है। वहीं अब सूखी नहरें, बिजली की अंधाधुंध कटौती, राजकीय नलकूपों के बंद पड़े होने और खाद, बीज की किल्लत से किसान गेहूं की बुआई तक नहीं कर पा रहे हैं। कहाकि किसानों की यह अनदेखी सूबे की सरकार को मंहगी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान इसका बदला विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से लेगा। मौके पर सत्येंद्र प्रताप सिंह, एहसान उस्मानी, मुमताज सिद्दीकी, विजमा केसरवानी, अर्चना केसरवानी, जीतलाल निषाद, अब्दुल कादिर, बरसातीलाल पंडा, शहनाज परवीन, जयकरन सिंह, रंजीत यादव, नैयर रिजवी, कौशलेश द्विवेदी, श्याममूर्ति तिवारी, विष्णुदत्त ओझा, रामलखन जायसवाल, हेमंत रावत, वीरेंद्र गौतम, रामनरेश पासी, संतोष शुक्ल, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed