{"_id":"e76f002c3c50a26e759bf6b03924f609","slug":"kaushambi-news-hindi-news-264","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू ने ले ली किशोर की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू ने ले ली किशोर की जान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी में डेंगू का जानलेवा कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी डेंगू के कारण पुरामुफ्ती के बंथरी गांव के एक 12 साल के किशोर की मौत हो गई। इलाहाबाद में इलाज के दौरान हुई मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
कौशाम्बी में महीनेभर से डेंगू का कहर बना हुआ है। लगातार इससे मौतें भी हो रही है। बुधवार को भी डेंगू ने पुरामुफ्ती क्षेत्र के बंथरी गांव निवासी ननकू सिंह के 12 वर्षीय बेटे भानु की मौत हो गई। वह 5 दिनों से बुखार से पीड़ित था। मंगलवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर घरवालों ने ले जाकर इलाहाबाद के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी पिता ने बताया कि इलाहाबाद में जांच के बाद डॉक्टरों ने डेंगू होने की पुष्टि करते हुए इलाज शुरू किया।
इलाज के दौरान ही बुधवार भोर करीब 4 बजे भानु की सांसें थम गईं। बेटे की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया। शव लेकर दोपहर घर आए परिवारवालों ने शाम को अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि कौशाम्बी में अब तक डेंगू की चपेट में आने से दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अब भी कई गांवों के लोग पीड़ित हैं। गांव-गांव बुखार और डेंगू का कहर और हो रही मौतों के बाद भी स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से बेफिक्र बना है।