फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

गांवों में सरकार बनाने को नामांकन शुरू

Tue, 17 Nov 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 17 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रधान पद के लिए सोमवार से नामांकन शुरू हो गया। पहले चरण में कौशाम्बी के मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाकों की 121 ग्रामसभाओं में होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को प्रधान पद के लिए 415 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। पर्चा दाखिला के लिए दिन भर दोनों ब्लाकों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रधान पद के लिए भी 4 चरण में निर्वाचन होना है। पहले चरण के लिए 28 नवंबर को मंझनपुर और मूरतगंज की 121 ग्रामसभाओं प्रधान चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सोमवार से नामांकन शुरू कर दिया गया है। नामांकन के पहले दिन मंझनपुर की 59 ग्रामसभाओं में प्रधान पद के लिए 173 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। इसी तरह मूरतगंज की 62 ग्रामसभाओं के लिए प्रधान पद के कुल 242 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन किया। बता दें कि दोनों ब्लाकों में नामांकन के लिए न्याय पंचायतवार काउंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन


 मंझनपुर की 11 न्याय पंचायतों के लिए बनाए गए 11 काउंटर में दिन में 11.30 बजे तक अव्यवस्था ही बनी रही। इस कारण नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया दोपहर से शुरू हो सकी। नामाकंन में देरी के कारण दोनों ब्लाकों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लग गई थी। इस भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नामांकन दाखिल होने के साथ ही सोमवार को भी पर्चों की बिक्री का सिलसिला जारी रहा। दिनभर में मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक में प्रधान पद के 106 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के कुल 185 पर्चों की बिक्री हुई।
 पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नामाकंन के लिए ब्लाक में आये प्रधान और सदस्यपद के उम्मीदवार संशोधित मतदाता सूची के लिए दिनभर  भटकते रहे। मंझनपुर ब्लाक में तो सूची नहीं उपलब्ध कराने को लेकर प्रत्याशियों ने हंगामा भी काटा। उम्मीदवारों के गुस्से को देखते हुए अपराह्न करीब 1.30 बजे संशोधित मतदाता सूची बिक्री के लिए अलग से टेबल की व्यवस्था की गई। इसी प्रकार मूरतगंज ब्लाक में भी अपराह्न 1 बजे  से संशोधित मतदाता सूची बिक्री के लिए टेबल लगाया गया। इस दौरान सूची हासिल करने के लिए लाइन पर लगे उम्मीदवार हंगामा भी काटते रहे। इसके कारण काफी देर तक नामांकन दाखिले का काम भी बाधित रहा।


 पंचायत चुनाव के पहले चरण का नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सोमवार को सभी बैंक शाखाओं में ट्रेजरी जमा करने के लिए भी मारामारी होती रही। बैंकों में ट्रेजरी चालान जमा करने को उमड़ी भीड़ को संभालना बैंक कर्मचारियों के लिए मुश्किल हो गया था। मंझनपुर शाखा में तो धक्का-मुक्की होती देख मंझनपुर कोतवाली से अतिरिक्त फोर्स तक बुलानी पड़ी थी। फोर्स लेकर पहुंचे कोतवाल रज्जन लाल ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बता दें कि लगातार तीन दिनों तक बैंक में छुट्टी रहने के कारण प्रधान पद के प्रत्याशी ट्रेजरी चालान जमा नहीं कर सके थे। सोमवार को छुट्टी के बाद बैंक खुलने पर ट्रेजरी जमा करने वालों की भीड़ टूट पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed