फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

मोहब्बत में नाकाम युवक ने काट ली हाथ की नस

Sun, 15 Nov 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 15 Nov 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
बहन की ससुराल अमिरतापुर गांव आए फतेहपुर के एक युवक ने शनिवार की देर रात हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। खून से लथपथ पड़े युवक को देख रिश्तेदारों के होश उड़ गए। उसे सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चर्चा है कि मोहब्बत में नाकामी मिलने से युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


फतेहपुर शहर का रहने वाले युवक उमेश कुमार की बहन की ससुराल सैनी कोतवाली क्षेत्र के अमिरतापुर गांव में है। वह शनिवार की शाम बहन से मिलने उसकी ससुराल अमिरतापुर आया था। यहीं देर रात उसने अपनी हाथ की नस ब्लेड से काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की। युवक को खून से लथपथ देख रिश्तेदारों के होश उड़ गए। आनन-फानन  में घटना की सूचना अजुहा चौकी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सिराथू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर युवक के परिवार के लोग भी रात में ही अस्पताल आ गए। अजुहा चौकी प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि युवक का अमिरतापुर गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। वह इसी युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं हो रहे थे। इसी से क्षुब्ध होकर उसने ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed