{"_id":"cba0cefcd06c67629416a500a07195f3","slug":"kaushambi-news-hindi-news-253","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरकर मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (कौशाम्बी)। खेलते समय छत से गिरकर बृहस्पतिवार को सैयद सरावां गांव के एक बालक की मौत हो गई। मासूम की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां गांव निवासी संदीप कुमार किसान है। उसका पांच वर्षीय बेटा सूर्या बृहस्पतिवार को घर की छत पर खेल रहा था। परिवार के अन्य सदस्य घर के कामकाज में व्यस्त थे।
इसी दौरान खेलते समय सूर्या छत से नीचे गिर गया। बच्चे की चीखें सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। परिजन भागकर मौके पर पहुंचे, तो खून से लथपथ बच्चे को बेहोश पड़ा देख कोहराम मच गया। परिजन उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने चेकअप करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर लाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। त्यौहार के दिन बच्चे की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है।