फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

ससुराल से गहने, पैसे लेकर मायके भागी विवाहिता

Sat, 14 Nov 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 14 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
 कोखराज क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता ससुराल से पैसे, गहने लेकर मायके भाग गई है। अब वह किसी भी कीमत पर ससुराल लौटने को राजी नहीं है। विवाहिता के घर नहीं आने से उसके 4 बच्चे और पति समेत पूरा परिवार परेशान है। भुक्तभोगी पति ने शुक्रवार को इसकी शिकायत एसपी से की।
विज्ञापन


 आरोप है कि इससे पहले उसने करारी थाने में भी प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। भुक्तभोगी की मानें तो उसके तीन बेटियां और एक बेटा है। अब तक वह सिर्फ बड़ी बेटी की ही शादी कर सका है। इधर, 15 दिन पहले उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसी झगड़े के बाद पत्नी घर में बेटी की शादियों के लिए रखा गहना और तीन लाख रुपये लेकर चुपचाप गायब हो गई। खोजबीन के बाद जानकारी हुई है कि वह मायके में है।
विज्ञापन


मायके जाकर पत्नी को घर चलने के लिए कहा गया, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इतना ही नहीं वह पैसे और गहने भी नहीं दे रही है। एसपी ने एसओ करारी को प्रकरण की जांच करके समस्या का निस्तारण करवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed