{"_id":"bfbbfc2f2f9db9c504b0e17646ff33ae","slug":"kaushambi-news-hindi-news-247","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत मिलाप देख डबडबाईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत मिलाप देख डबडबाईं आंखें
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी (ब्यूरो)। जयकारों के बीच सोमवार रात करारी कस्बे में भगवान राम और भरत का मिलन हुआ। भगवान का भाई से मिलाप देख लोगों की आंखें डबडबा गईं। कार्यक्रम देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। रोशनी में डूबे कस्बे में झांकियां भी निकाली गईं।
करारी कस्बे में 28 अक्तूबर से रामलीला हो रही थी। रविवार रात राम-रावण युद्ध और रावण वध का मंचन किया गया था। इसके बाद सोमवार रात कस्बे में भरत-मिलाप का आयोजन हुआ। इसके लिए पूरे कस्बे को रौशनी से सजाया गया था। कस्बे में आधी रात जयकारों के बीच भगवान राम का अपने भाई भरत से मिलन हुआ। श्रीराम ने जैसे ही अपने भाई भरत को गले लगाया भगवान के जयकारे से इलाका गूंज गया और श्रद्धालुओं की आंखें डबडबा गईं।
कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान राम और उनके भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारी। मेले में विभिन्न कमेटियों की ओर से झांकियां निकाली गईं। भस्मासुर वध, हनुमान लीला, शिव तांडव, राधा-कृष्ण की रासलीला देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। वहीं मेले में दर्शकों के मनोरंजन के लिए जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था।