फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

हैंडपंपों की मरम्मत नहीं होने से गरजी भाकियू

Tue, 10 Nov 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 10 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। गांव-गांव बरसों से खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत नहीं किए जाने से भाकियू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त गुस्सा है। सोमवार को मंझनपुर में हुई संगठन की बैठक में भी यही मुद्दा गूंजा। तय किया गया कि अब संगठन ग्रामीणों के साथ जलनिगम के खिलाफ मोर्चा खोलेगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की सोमवार को मंझनपुर में बैठक हुई। इसमें गांव-गांव बरसों से खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत नहीं कराए जाने पर आक्रोश जताया गया। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि गांवों के विकास के नाम पर आने वाले धन का सिर्फ बंदरबाट किया जा रहा है। यही कारण है कि गांव में रास्ता, पानी, जलनिकासी जैसी समस्याएं अब भी बनी हुई है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो हैंडपंप को रिबोर अथवा मरम्मत नहीं कराने से है। भाकियू नेताओं ने बताया कि ऐसा कोई भी गांव नहीं है, जहां 30 प्रतिशत हैंडपंप दो-दो साल से खराब न पड़े हों। बार-बार शिकायत करने के बाद भी इन हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। बैठक में तय किया गया है कि भाकियू अब इसके खिलाफ जलनिगम के एक्ईएन कार्यालय का घेराव करेगी। आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। ताकि गांवों में बनी पानी की समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाई जा सके। इस मौके पर वेदप्रकाश, देवभान, पितम्बर लाल, धर्मराज तिवारी, भईयालाल धूरिया, रामलखन, सीता देवी, अनारकली आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन






पौधरोपण से ही मिटेगा पर्यावरण संकट
मंझनपुर (ब्यूरो)। ओम गायत्री ज्ञान विज्ञान केंद्र नयागंज मनौरी में सोमवार को अक्षय वटवृक्ष का पांचवा जन्मोत्सवआयोजित किया गया। मां गायत्री के मंदिर में इस मौके पर पूजा अर्चना की गई। अक्षय वटवृक्ष,  अशोक वृक्ष की पूजा अर्चना के साथ उनकी टहनियों में पक्षियों के खाने के लिए दाना और पानी भी लटकाया गया। इस मौके पर शोध केंद्र के संरक्षक कैलाशनाथ भोले ने कहाकि वनों के संरक्षण, संर्वधन के प्रति जनमानस को जागरूक करना जरूरी है। क्योंकि धरती पर हरियाली बढ़ाने, पौधरोपण करने से ही पर्यावरण के मौजूदा संकट को कम किया जा सकता है। इस मौके पर प्रतिमा दूबे, अर्चना देशपांडे, आलोक पांडेय, आदित्य, प्रयाग बाबा, जयप्रकाश पांडेय, मानसिंह, लालवंती देवी, बेला देवी, स्नेहलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






तीन ग्रामसभाओं के बीच बना एक पोलिंगबूथ
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर ब्लाक क्षेत्र के एदिलपुर प्राथमिक विद्यालय मे तीन ग्रामसभाओं के लिए एक पोलिंग बूथ बनाए जाने से लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान तीनों ग्रामसभाओं के लिए अलग-अलग बूथ बनाए जाते रहे हैं। जबकि पंचायत चुनाव में तीनो ग्रामसभाआें के लिए एक पोलिंग बूथ एदिलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बना दिया गया। सोमवार को नौबस्ता गांव के रामबहोरी, देशराज, रामलाल, सुन्दरलाल, रामबली, शिवभवन, नसरूल्लापुर गांव के अरमनाथ, लल्लू, सियाराम आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत करके तीनों ग्रामसभा के लिए अलग-अलग बूथ प्रत्येक गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बनाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि नौबस्ता और नसरूल्लापुर, ताजपुर एदिलपुर गांव से बूथ पांच किलोमीटर दूर है। इससे महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं को वोट डालने जाने में दिक्कतें होगी।



 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed