{"_id":"63ebb48974630686530ef7573e0903b1","slug":"kaushambi-news-hindi-news-239","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत गई विवाहिता से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत गई विवाहिता से दुराचार की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट (ब्यूरो)। चारा काटने के लिए खेत गई महेवाघाट क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ रविवार शाम पड़ोसी ने दुराचार का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर गांववालों के दौड़ने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता रविवार की शाम चारा काटने के लिए खेत में गई थी।
उसे अकेली देख गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया। आरोप है कि दबोच कर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए वह चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के अन्य खेतों में मौजूद लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देखकर युवक धमकियां देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी विवाहिता भागकर घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। गांव के युवक की करतूत सुन घरवालों के होश उड़ गए। रिपोर्ट लिखकर पुलिस घटना की सच्चाई खंगालने में जुटी है।