{"_id":"cc2008e0a57a25d3bd149d0dac2e3b47","slug":"kaushambi-news-hindi-news-229","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और हजारों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और हजारों का सामान जला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
करारी के गुवारा तैयबपुर गांव के एक घर में सोमवार रात आग लग गई। बरामदे में रखी बाइक समेत हजारों रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग का काबू पाया। करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव निवासी कृष्ण मुरारी यादव किसान हैं। रात करीब 9 बजे उसके घर में आग लग गई। आग बरामदे से लगी। लपटें और धुएं का गुबार देख लोगों को जानकारी हुई। आग बरामदे में रखी बाइक में लगने से और फैल गई।
विज्ञापन