फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

बच्चों ने मंचन से जमकर बटोरी तालियां

Wed, 21 Oct 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 21 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
कौशाम्बी के विभिन्न स्कूलों में भी इन दिनों रामलीला का मंचन बच्चों द्वारा हो रहा है। इनके उत्सावर्द्धन के लिए लोग जमकर तालियां भी बजाते हैं। मंगलवार को भी किड्जी, डीडीआर पब्लिक स्कूल और केपीएस कौशाम्बी में बच्चों की रामलीला का आयोजन हुआ। रामलीला का मंचन इन दिनों कौशाम्बी के गांव-गांव में चल रहा है। जहां चित्रकूट, बांदा, महोबा, फतेहपुर, इलाहाबाद, कानपुर आदि जिलों के कलाकार अपना हुनर दिखा रहे हैं। वहीं स्कूलों में बाल कलाकारों द्वारा रामलीला प्रस्तुत की जा रही है।
विज्ञापन


प्ले ग्रुप से लेकर तीसरी क्लास तक के ये बच्चे भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, कैकई, रावण, मंदोदरी, सुपर्णखा, मारीच आदि की भूमिकाएं निभा रहे हैं। इसे देखकर लोग तालियां बजाने को विवश हो जाते हैं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जा रही ऐसी ही रामलीला मंगलवार को दिन में किड्जी स्कूल भरवारी, डीडीआर पब्लिक स्कूल और केपीएस कौशाम्बी में देखने को मिली। जहां बच्चों ने सीता की खोज और अशोक वाटिका में हनुमान की उपस्थिति को लोगों के सामने ऐसे रखा। जैसे ये बच्चे न होकर कलाकार हों। वहीं बच्चों द्वारा राम-रावण युद्ध का मंचन भी लोग सराहे बगैर नहीं रह सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed