फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी से आक्रोश

Wed, 30 Sep 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 30 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
लिंक रोड के निर्माण में मानक की अनदेखी से लहना गांव के लोगों में आक्रोश है। बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी शिकायत से की। चेताया कि कार्रवाई नहीं होने पर निर्माण कार्य बंद करा दिया जाएगा। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के लहना गांव निवासी नंदलाल, हुबलाल, शरीफ, मोहम्मद नईम, नेवाज, सफीक आदि ने बताया कि करारी-भरवारी मार्ग से गांव आने वाली सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


 बताया कि इस कार्य में ठेकेदार मनमानी की हद किए हुए हैं। वह घटिया सामग्रियों का इस्तेमाल कर रहा है। इसकी वजह से गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हो पा रहा है। बताया कि मनमानी का विरोध करने पर ठेकेदार लोगों से अभद्रता करता है। शिकायत आरईएस के जेई और एक्सईएन से की गई है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे खफा गांव के लोगों ने बुधवार को सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हजरत मोहम्मद अजमल शाह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। डीएम एके सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed