{"_id":"6d31d040964ca6a29bda218edc367c60","slug":"kaushambi-news-hindi-news-186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित बिजली कटौती को लेकर बुधवार को गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया। डीएम ने अधिशासी अभियंता को नियमित आपूर्ति कराने का निर्देश दिया है।
नियमित बिजली नहीं मिलने से फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा है।
नागेंद्र कुमार, धर्मनारायण, प्रमोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रोशनलाल, सोम प्रकाश, अंजनी कुमार, चुल्ला, बच्चा, निरंजन लाल, शिव मंगल आदि किसानों का कहना है कि चरवा विद्युत उपकेन्द्र से जुडे़ गांवों को नियमित बिजली आपूर्ति नहीं की जाती है। इससे तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फसलें भी बर्बादी के कगार पर पहुंच चुकी हैं। बताया कि नियमित बिजली आपूर्ति की कई बार उपकेन्द्र जाकर एसडीओ और जेई से मांग की गई। बिजली कटौती से गुस्साए गांव के लोग बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। डीएम अनिल कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत को नियमित बिजली आपूर्ति किए जाने का निर्देश दिया है।