{"_id":"d34aefd1764813ea9f6982083e480807","slug":"kaushambi-news-hindi-news-170","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ पर झूठ बोल रहे भारत के बादशाह : आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ पर झूठ बोल रहे भारत के बादशाह : आजम
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
भारत विश्व का ऐसा इकलौता देश है, जहां के बादशाह झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। अपने झूठे वादों के दम पर ही उन्होंने देश की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। जनता नादान नहीं है, सब कुछ समझ चुकी है। आने वाले चुनावों में वादाखिलाफी का खमियाजा भुगतना पड़ेगा। यह बातें प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आजम खां ने बुधवार को करारी क्षेत्र के जमदुआ गांव में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के जमदुआ गांव में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहाकि केन्द्र की मोदी सरकार ने आम जनता से झूठे वादे किए हैं। बेरोजगारों को नौकरी देने और जनधन जैसी तमाम योजनाओं का सपना दिखाकर इस सरकार ने देशवासियों को ठगने का काम किया है। जनता इस सरकार को कतई माफ नहीं करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता अमित शाह पर भी निशाना साधा। कहाकि इन्होंने तो साफ कह दिया है कि चुनावी वादे पूरे नहीं किए जाते। इससे साफ है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की सोच क्या है।
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए नगर विकास मंत्री ने कहाकि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार रहती है तो प्रधानमंत्री चुप बैठते हैं। भाजपा केन्द्र में है तो प्रधानमंत्री गरजते रहते हैं। जनता पूर्ण रूप से जान ले कि गरजने वाले कभी बरसते नहीं है। किसानों, छात्रों, व्यापारियों, गरीबों समेत समाज के हर वर्ग की बदहाली का जिम्मेदार भी उन्होंने केन्द्र सरकार को ही ठहराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव, करारी नगर अध्यक्ष मौला बख्श, गुलाम हुसैन, हरिमोहन यादव, लालजी यादव, शमसाद बख्श, मकसूद प्रधान, सुभाष सिंह पटेल, हजरत मोहम्मद अजमल शाह, यशवंत यादव, कप्तान यादव, रोहिणी जायसवाल आदि मौजूद रहे।