फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

बच्चों की अदाकारी देख झूमे लोग

Thu, 26 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 26 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
मंझनपुर (ब्यूरो)। महर्षि पब्लिक स्कूल पश्चिमशरीरा का वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके मौके को यादगार बना दिया। बच्चों की अदाकारी, उनके गीत, नृत्य को देखकर लोग झूम उठे।
विज्ञापन


स्कूल के सालाना जलसे का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने दीप जलाकर किया। फिर बच्चों ने सरस्वती वंदना पेश की। स्वागत गीत के बाद बच्चों ने राधा-कृष्ण की नृत्य नाटिका के साथ गीत-संगीत से भरे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। लोकगीत और फिल्मी गीतों पर बच्चों की अदाकारी, उनका नृत्य देखकर लोग झूमते रहे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे एसपी ने छात्र-छात्राओं को लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने की सीख दी।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से ही बच्चों की छिपी प्रतिभाएं बाहर आती हैं। उन्हें खुद को समझाने और आगे बढने का मौका मिलता है। एडीएम रामसूरत पांडेय ने भी आयोजन को सराहा। मौके पर स्कूल के प्रबंधक राजकुमार त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख जवाहरलाल त्रिपाठी, सुभाष पटेल, प्रधानाचार्य सत्येंद्र रैना, श्रद्धा गुप्ता, राजेंद्र त्रिपाठी, निधि त्रिपाठी, शिखा मोदनवाल, मीना केसरवानी, डॉ. अशोक कुमार मौर्य, वंशीलाल, सुनीता केसरवानी, मोनिका सिंह, अमर सिंह, अंजू त्रिपाठी,  सरोज चौबे, बालकृष्ण, भोला यादव, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed