फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

कोटेदारों ने बनवा लिए दो हजार फर्जी राशन कार्ड

Thu, 10 Sep 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 10 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
कस्बे के कोटेदारों ने राशन कार्ड बनवाने में जमकर खेल किया है। दो हजार एपीएल, कार्ड फर्जी नाम, पते पर बनवा लिए हैं। इसके हिस्से का राशन, तेल वह बेच रहे हैं। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को तब हुआ जब ईओ की जांच के बाद नगर अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से शिकायत कर दी। पर्दाफाश होने के बाद से आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों और कोटेदारों के होश उड़े हुए हैं। डीएसओ ने जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


बता दें कि अभी हाल ही में जिले की नगर पंचायतों और ग्राम सभाओं में रहने वाले नागरिकों को नए राशन कार्ड दिए गए हैं। राशन कार्ड बनाने के लिए पात्रों की सूची देने का जिम्मा कोटेदारों को दिया गया था।  नगर अध्यक्ष मौला बख्श की मानें तो कस्बे के कोटेदारों ने लगभग 23 सौ एपीएल कार्ड फर्जी बनवा लिए हैं। सभी कार्ड इन लोगों ने अपने पास रखे हैं। इसके हिस्से का राशन और तेल ब्लैक कर लेते हैं। इसकी वजह से नगर के लोग परेशान हैं। उन्हें राशन, तेल नहीं मिल पा रहा है। कार्ड के बारे में पूछने पर कोटेदार कोई न कोई बहाना बताकर लोगों को टाल देते हैं। इसे लेकर कस्बाइयों में गुस्सा है।
विज्ञापन


 चेयरमैन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ईओ लालचंद्र यादव ने राशन कार्डों का सत्यापन किया तो कोटेदारों की इस मनमानी का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद डीएम से शिकायत की गई। नगर अध्यक्ष द्वारा शिकायत किए जाने की भनक लगते ही खेल में शामिल पूर्ति कार्यालय के कर्मचारी तो हैरान परेशान हो ही गए हैं। कोटेदारों की भी नींद उड़ गई है। सबको कार्रवाई का खौफ सता रहा है। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी अखिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए गए तो निश्चित तौर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed