{"_id":"12dc3609a31f904205287525b2424796","slug":"kaushambi-news-hindi-news-158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आघोषित बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आघोषित बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
अघौषित बिजली कटौती से खफा पश्चिमशरीरा क्षेत्र के ग्रामीणों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर रोस्टर के मुताबिक बिजली दिलाने की मांग की। चेताया कि व्यवस्था नहीं दुरुस्त हुई तो बेमियादी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
पश्चिमशरीरा विद्युत उपकेन्द्र से क्षेत्र के पूरबशरीरा, चांदेराई, गोराजू, पभोषा, चंपहा, बाखरगंज समेत दर्जन भर से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। इन गांवों में रहने वाले ज्ञान सिंह, विनोद सिंह, रामदास, भगवत सिंह, महेश सिंह, रमेश सिंह, राजेश कुमार, वीरेन्द्र सिंह, राकेश कुमार आदि का कहना है कि दिनरात अघोषित बिजली कटौती की जाती है। 24 घंटे के बीच महज चार से पांच घंटे आपूर्ति मिलती है।
इसमें भी कई बार ट्रिपिंग होती है। गांव वालों का कहना है कि बिजली के अभाव में किसानों की फसलें चौपट होने के कगार पर पहुंच गई हैं। कारोबार, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर लोग परेशान हैं। बताया कि इसकी शिकायत कई बार एक्सईएन और जेई से की गई। पर, अफसरों ने कोई न कोई बहाना बताकर समस्या को नजरअंदाज कर दिया। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन विद्युत को समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया है।