{"_id":"b4e1d7c7a22dc31046caeaf6950e5194","slug":"kaushambi-news-hindi-news-153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन करंट से चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन करंट से चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 07 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से खंभे चढ़ा युवक नीचे गिर पड़ा। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार की शाम मकदूमपुर ढोसकहा गांव में हादसा हुआ। शाम वह गांव की खराब आपूर्ति को ठीक करने के लिए खंभे चढ़ा था। हादसे के बाद से मृतक के घर-परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मकदूमपुर ढोसकहा गांव निवासी रघुनाथ (40) पुत्र पूनी लाल रविवार रात करीब दस बजे वह गांव की खराब आपूर्ति को ठीक करने के लिए गांव के समीप लगे बिजली के खंभे पर चढ़ा था। बताया जा रहा है बिजली ठीक करते समय अचानक आपूर्ति शुरू होने से वह हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। और झुलसते हुए खंभे से नीचे गिर पड़ा। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग उसे जब तक नजदीकी अस्पताल ले जाते युवक की सांसे थम चुकी थी। ग्रामीणों ने मानें तो युवक बिना शटडाउन लिए ही खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि इसी तरह रविवार की सुबह पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मादपुर गांव के संजय पुत्र छविनाथ की मौत लापरवाही में हो चुकी है। थोड़ी लापरवाही में 24 घंटे के भीतर कौशाम्बी में दो युवकों की जान जा चुकी है।