{"_id":"60b84944b79fddc15747436458459d7c","slug":"kaushambi-news-hindi-news-152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरायअकिल उपकेन्द्र में युवकों ने काटी गदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरायअकिल उपकेन्द्र में युवकों ने काटी गदर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 07 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
सरायअकिल बिद्युत उपकेन्द्र में सोमवार की सुबह उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। उपकेन्द्र पहुंच जबरन फीडरों की सप्लाई बंद कर दी। संविदा पर तैनात लाइनमैन के विरोध करने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाने पहुंचे भुक्तभोगी कर्मी ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस खरसेन का पुरवा गांव के दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव निवासी छविनारायण पुत्र राधेश्याम सरायअकिल उपकेन्द्र में संविदा लाइन मैन पद पर तैनात है। बताया कि सोमवार की सुबह वह उपकेन्द्र में बैठा था। इसी दौरान खरसेन का पुरवा गांव के दो युवक पावर हाउस पहुंचे और जबरन फीडरों से बिजली की आपूर्ति बंद करने लगे। युवकों का दुस्साहस देख कर्मी ने विरोध किया तो वे मारपीट पर आमादा हो गए। तीखी झड़प के बाद युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उपद्रवियों की धमकी से डरा-सहमा लाइनमैन थाने पहुंचा और बड़ी वारदात की आशंका जताते हुए घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने खरसेन का पुरवा गांव के जगत और बूंदा नाम के दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ राजेश कुुमार सिंह ने बताया कि लाइनमैन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की तफ्तीश और युवकों की तलाश कर रही है। उधर, उपद्रवियों की धमकी से बिजली कर्मी डरा सहमा हुआ है।