फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

टांडाफीडर से जोड़ कराया गया था अजुहा उपकेंद्र का उद्घाटन

Sat, 05 Sep 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 05 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
तीन करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित विद्युत सब स्टेशन अजुहा का उद्घाटन कराने में विभाग ने जनता के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो को भी धोखे में रखा। यह मामला इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। कहा जा रहा है कि उपकेंद्र में बिजली की आपूर्ति दिखाने के लिए टांडा फीडर से तार जोड़कर बल्ब जलाने के साथ और पंखे चला दिए थे। इससे लोग यह सच न जान सके कि उपकेंद्र में सप्लाई चालू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बता दें कि अजुहा में तीन करोड़ रुपये की लागत से 33 केवीए सब स्टेशन का निर्माण कराया गया है। इस स्टेशन का उद्घाटन 22 अगस्त को क्षेत्र के सपा विधायक वाचस्पति एवं एमएलसी रामवृक्ष यादव ने संयुक्त रूप से पूजा-पाठ कर किया था। सभास्थल पर उपकेंद्र चालू होने की बात प्रमुखता के साथ रखी गई थी। सपा नेताओं ने दावा किया था कि इस स्टेशन के चालू हो जाने से अजुहा क्षेत्र में बिजली का संकट खत्म हो जाएगा। मगर उद्घाटन के दिन उपकेंद्र चालू नहीं होने की बात को विभाग ने बेहद चालाकी से छिपाकर रखा। विभागीय सूत्रोें का कहना है कि इस सच को छिपाने के लिए अधिकारियों ने टांडा फीडर से तार जोड़कर उपकेंद्र में सप्लाई पहुंचा दी थी।
विज्ञापन


 इससे उपकेंद्र में लगे बल्ब और पंखे चालू हो गए। इस तरह उद्घाटन कराकर विभाग के अधिकारी अपनी पीठ थपथपा वाहवाही लूट रफूचक्कर हो गए। लोगाें का कहना है कि अजुहा उपकेंद्र अब भी पूरी तरह से चालू नहीं हो सका है। विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा अजुहा उपकेंद्र को चालू हुए बिना चालू दिखाए जाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। इस बारे में विभागीय अधिकारी बात करने से कन्नी काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अधिशासी अभियंता का कहना है कि ऐसा होना नहीं चाहिए। वह मौके पर नहीं गए थे। इसलिए कुछ नहंीं बता सकते। उधर, सिराथू विधायक वाचस्पति का कहना है कि उन्हें इस बात की जरा भी जानकारी नहीं थी कि उपकेेंद्र चालू नहीं हुआ है। उन्हें विभागीय अफसरों ने यही बताया था कि उपकेंद्र चालू है। अगर विभागीय अफसरों ने ऐसा किया है तो अच्छी बात नहीं हैं। वह इस हकीकत को जानने के लिए अपने स्तर से भी पता लगाएंगे। झूठ बोलने वाले अधिकारियों की खैर नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed