{"_id":"280b7dadeb4f27b27dfb134193f76d48","slug":"kaushambi-news-hindi-news-147","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ नहीं मिला तो करेंगे आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसाफ नहीं मिला तो करेंगे आत्मदाह
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
दबंगों की पिटाई और जान से मारने की धमकी से सहमे गुुलामनूर का पुरवा गांव के एक कुनबे ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। करारी पुलिस पर थाने से डांटकर भगाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत डीजीपी से की है। चेताया कि मुकदमा लिखकर हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह परिवार सहित एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगा।
करारी थाना क्षेत्र के गुलामनूर का पूरा गांव निवासी हरिकृष्ण ने बताया कि वह प्रधान पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। इसकी वजह से दबंग किस्म के कुछ लोग उससे रंजिश रखने लगे हैं। वह 50 हजार रुपये की मांग भी कर रहे हैं। युवक की मानें तो रंगदारी देने से मना करने पर दबंग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
एक सितम्बर की सुबह घर में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। शोर सुन बीच बचाव करने पहुंची पत्नी डाली को भी पीटा गया। भुक्तभोगी का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ उसने नामजद तहरीर उसी दिन करारी पुलिस को दी थी। मुकदमा दर्ज करना तो दूर अभी तक पुलिस मौके पर जांच करने भी नहीं पहुंच सकी है। बताया कि कार्रवाई नहीं होने की वजह से दबंगों का हौसला बढ़ा हुआ है। वह पीड़ित युवक और उसके परिजनों को लगातार धमका रहे हैं। इसे लेकर पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। भुक्तभोगी ने कार्रवाई नहीं होने की शिकायत पत्र भेज राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, और पुलिस महानिदेशक से की है। उसका कहना है कि हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह पूरे परिवार के साथ पुलिस ऑफिस के सामने आत्मदाह कर लेगा। मामले में एसएसआई भाष्कर मिश्र का कहना है कि फिलहाल उन्हें ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।