{"_id":"577552f0cf410fc21f98f4c6e4561f66","slug":"kaushambi-news-hindi-news-144","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने एसडीओ और जेई को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने एसडीओ और जेई को बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
निजी ट्रांसफार्मर से कनेक्शन काटने पहुंचे एसडीओ और जेई को बुधवार दोपहर तिल्हापुर चौराहे के व्यापारियों ने बंधक बना लिया। इस दौरान चौराहे पर अफरातफरी मची रही। विभागीय अफसरों के भी हाथ-पांव फूल गए। काफी मान मनौव्वल पर करीब एक घंटे बाद कारोबारियों ने कनेक्शन नहीं काटने की चेतावनी देते हुए दोनों अफसरों को छोड़ा। अधिकारियों ने किसी तरह की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है।
बता दें कि चायल क्षेत्र के तिल्हापुर चौराहे पर बिजली विभाग ने 100 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया है। कनेक्शन के हिसाब से कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा होने से लो वोल्टेज की समस्या हमेशा बनी रहती है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत व्यापारियों को होती है। ऐसे में परेशान कारोबारियों ने निजी खर्च पर दस-दस केवीए का चार-पांच ट्रांसफार्मर लगवा लिया है।
सभी ने इसी से कनेक्शन भी ले रखा है। निजी ट्रांसफार्मर लगाए जाने की जानकारी होने पर बुधवार दोपहर एसडीओ रुद्रेश कुमार पांडेय और जेई शिवबाबू कनेक्शन कटवाने पहुंच गए। अधिकारियों ने कई लोगों का कनेक्शन कटवा भी दिया। इसे लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कारोबारियों ने दोनों अफसरों को बंधक बना लिया। करीब एक घंटे तक उन्हें एक दुकान पर बिठाए रखा। मौके पर पहुंचे कुछ संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप किया तो कनेक्शन नहीं काटने की चेतावनी देते हुए दोनों अधिकारियों को छोड़ा गया। एसओ विनोद यादव ने बताया कि उनसे किसी ने इस तरह की कोई शिकायत नहीं की है।