फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

फिर बढ़ी आरक्षण की अनंतिम सूची के प्रकाशन की तारीख

Wed, 02 Sep 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 02 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित करने की  तारीख एक बार फिर टाल दी गई है। अब चार नहीं छह सितम्बर को अनंतिम सूची का प्रकाशन  होगा। अंतिम सूची 12 के बजाए 16 सितम्बर को प्रकाशित की जाएगी। लगातार तीसरी बार प्रकाशन की तारीख टाले जाने से दावेदार और ग्रामीण काफी परेशान हैं। उनके दिलों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अक्तूबर-नवम्बर में  होना प्रस्तावित है। इसकी तैयारी जिला प्रशासन काफी तेजी से कर रहा है। पहले 31 अगस्त को आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित होनी थी। इस लिहाज से  कौशाम्बी के अफसरों ने दिन-रात एक कर काम किया। मगर कुछ जिलों में धीमी प्रगति के चलते अनंतिम सूची के प्रकाशन की तारीख शासन ने 31 अगस्त से टालकर दो सितम्बर कर दी थी। इसके बाद तो कौशाम्बी में पूरा काम लगभग फाइनल ही कर दिया गया। यूं कहें कि जिले के अफसर दो सितम्बर को अनंतिम सूची प्रकाशित करने की पूरी तैयारी में थे।
विज्ञापन


इस बीच शासन ने सूची के प्रकाशन की तारीख एक बार फिर टालते हुए चार सितम्बर कर दी। इसके बाद अफसरों ने प्रकाशन की तैयारियों को और भी दुरुस्त कर लिया। मगर इस बार भी प्रकाशन की तारीख टाल दी गई। सीडीओ ने बताया कि अब अनंतिम सूची का प्रकाशन छह सितम्बर हो होगा जबकि अंतिम सूची16 सितम्बर को प्रकाशित होगी। बता दें कि तीसरी बार अनंतिम सूची के  प्रकाशन की तिथि बढ़ने से विभिन्न सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वालों और ग्रामीणों की उलझन बढ़ गई है। वे अपने गांव की स्थिति जानने को पहले से ज्यादा बेचैन हो गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासनादेश मिला तो छह सितम्बर को अनंतिम सूची का प्रकाशन निश्चित तौर पर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed