{"_id":"6272cb4bb5a29695d6f3c2667c6b93b3","slug":"kaushambi-news-hindi-news-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, उड़े चीथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, उड़े चीथड़े
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
मनौरी रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की शाम एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे युवक के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया। पर पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। लोगों का कयास है कि युवक आस-पास के ही किसी गांव का होगा। किस वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया इसे लेकर इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार शाम करीब तीन बजे 22 वर्षीय एक युवक ने कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। युवक को ट्रेन के सामने कूदते देख लोग सन्न रह गए। ट्रेन की चपेट में आने से उसके चीथड़े उड़ गए। हादसा देख मौके पर लोगों का मजमा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक कहां का रहने वाला था और इस तरह ट्रेन के सामने क्यों छलांग लगाई, इसे लेकर इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का मानना है कि युवक आस-पास के ही किसी गांव का निवासी रहा होगा।