फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

लोहिया की राह पर चलकर ही बनेगा समाजवाद

Mon, 23 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 23 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
मंझनपुर। समाजवाद की अलख जगाने वाले डा राम मनोहर लोहिया की 105वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी की ओर से मंझनपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उनके कृतित्व-व्यक्त्वि को याद करते हुए पुष्पांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. लोहिया के रास्ते पर चलकर ही सच्चा समाजवादी स्थापित किया जा सकता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं से शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का भी आह्वान हुआ।
विज्ञापन


मंझनपुर स्थित सपा कार्यालय में डॉ. लोहिया की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत उनके चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने अपना पूरा जीवन समाज के जरूरतमंद तबकों की भलाई में लगा दिया है। कहा कि डॉ. लोहिया चाहते थे, कि योजनाओं का लाभ कतार में खड़े आखिरी जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही असली समाजवाद है। यह तभी संभव है, जब लोग डॉ. लोहिया के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेंगे। पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने कहा कि समाजवाद की जैसी परिकल्पना डॉ. लोहिया ने की थी।
विज्ञापन


उसे साकार करना का काम एक-एक सपाई कर रहा है। सिराथू विधायक वाचस्पति ने कहा कि जाति, धर्म, वर्ग से हटकर जरूरतमंदों की सहायता करना, उन्हें उनका हक-अधिकार दिलाने का सपना डॉ. लोहिया ने देखा था, पूूरा करना आज ही सबसे बड़ी जरूरत है। इस मौके पर आबिद मंजूर, गुलाम हुसैन, कैलाशचंद्र केसरवानी, सुभाष सिंह पटेल, शबीह हैदर मीनू, राजवन यादव, डा जैनुल आब्दीन, मीर बहादुर यादव, बालम द्विवेदी, शिवलाल यादव, संतोष पांडेय, कौशलेंद्र यादव, अमर सिंह, इजहार हुसैन, सुरेश यादव, भैयालाल, संतोष केसरवानी, धारा सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed