{"_id":"5f2fff998ebc3e3cb75e5404","slug":"kaushambi-news-former-chairman-s-sons-gang-raped-women-by-taking-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पूर्व चेयरमैन के बेटों ने बंधक बनाकर महिला संग किया गैंगरेप!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पूर्व चेयरमैन के बेटों ने बंधक बनाकर महिला संग किया गैंगरेप!
Sun, 09 Aug 2020 07:22 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 09 Aug 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
gangrape
स्थानीय नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन के बेटों ने शनिवार रात बंधक बनाकर एक महिला संग सामूहिक दुराचार किया। पीड़िता ने साफ-सफाई के बहाने घर बुलाकर दरिंदगी करने का इल्जाम लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपों की जांच कराई जा रही है।
नगर कोतवाली इलाके की एक महिला का कहना है कि शनिवार रात मंझनपुर की पूर्व चेयरमैन हाशिमी बेगम के बेटे शबीह हैदर उर्फ मीनू ने साफ-सफाई कराने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद एक कमरे में बंधक बना लिया। वहां मीनू के साथ उसके भाई औन ने भी महिला के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर लात-घूसों से पिटाई की।
इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मार डालने की धमकी देते हुए भगा दिया। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित महिला ने रात को ही पुलिस को तहरीर दिया। हाईप्रोफाइल यह प्रकरण सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया।
विज्ञापन
तमाम लोगों ने डीजीपी तक को ट्वीट कर दिया। नतीजा रहा कि हरकत में आई पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर लिया। महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मामले में नगर कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है। आरोप सही पाए गए तो दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।