Kaushambi News : पुलिस मुठभेड़ में लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गुगुवा का बाग के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पांचों आरोपी पिपरी और चरवा इलाके में कई लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहे।
विस्तार
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गुगुवा का बाग के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पांचों आरोपी पिपरी और चरवा इलाके में कई लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इनको घेर लिया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया। इनके पास से तीन मोटर साइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। यह कार्रवाई एसओजी के सहयोग से किया गया।
16 दिसंबर को थाना चरवा के शिवप्रयाग गार्डन के पास दो पहिया वाहन सवार अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति के साथ लूटपाट की थी। पांच हजार रुपया, मोबाइल आदि छीन लिया था। इसी तरह थाना पिपरी के अंतर्गत 16 दिसंबर को ही दो लूट की घटनाएं हुई थीं। इनके खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया था। सीओ अभिषेक सिंह के अनुसार सोमवार को सुबह चौकी प्रभारी चायल मनौरी में चेकिंग कर रहे थे उन्होंने पिपरी थानाध्यक्ष को अवगत कराया कि मनौरी पुल से तीन बाइक पर पांच अज्ञात बदमाश तेजी से चायल की तरफ भाग रहे हैं।
इसके बाद हरकत में आई एसओटी टीम और पिपरी पुलिस ने आरोपियों को गुगुवा का बाग के पास घेर लिया। चार आरोपी पकड़ लिए गए जबकि एक आरोपी भागने लगा। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से वह गिर पड़ा। आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र राम बहादुर निवासी रतगहां थाना चरवा कौशाम्बी, सोनू उर्फ अभिषेक कुमार पुत्र कमलेश पासी निवासी भागलपुर मुंडेरा धूमनगंज प्रयागराज, सुजल उर्फ श्रेयजल भारतीया पुत्र कमलेश भारतीया निवासी चकिया प्रयागराज, अंकित पासी पुत्र सुरेंद्र पासी निवासी चकिया प्रयागराज और बाबू राइडर उर्फ ओमी पासी पुत्र झुलूर पासी निवासी चकिया प्रयागराज बताया गया। गोली अंकित पासी को लगी है। इनके पास से तीन बाइक, दो अदद अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 11 मोबाइल फोन, 5200 रुपये नगद बरामद हुआ है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.