फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi News: Fire breaks out following LPG tanker explosion; driver burned to death

Kaushambi News : एलपीजी टैंकर में विस्फोट के साथ लगी आग, चालक जिंदा जला, 15 बाइक व एक कार भी जली

Fri, 26 Jun 2026 08:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Jun 2026 08:00 PM IST
सार

कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह इंडियन गैस के एलपीजी कैप्सूल टैंकर में विस्फोट के साथ आग लगने से मिर्जापुर निवासी चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। साथ ही पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में 12 बाइक व एक कार भी जल गई।

विज्ञापन
Kaushambi News: Fire breaks out following LPG tanker explosion; driver burned to death
कोखराज टोल प्लाजा के पास एलपीजी टैंकर में लगी आग। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह इंडियन गैस के एलपीजी कैप्सूल टैंकर में विस्फोट के साथ आग लगने से मिर्जापुर निवासी चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। साथ ही पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में 12 बाइक व एक कार भी जल गई।

विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे कानपुर से वाराणसी जा रहा इंडियन गैस का एलपीजी कैप्सूल टैंकर लेन बदलने के दौरान डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर का वाल्व निकल गया। इससे पूरे टोल प्लाजा परिसर और आसपास के क्षेत्र में तेजी से गैस फैलने लगी। गैस रिसाव के बीच टैंकर टोल बूथ और सामने खड़े वाहन से टकरा गया। देखते ही देखते जोरदार धमाके के साथ भीषण आग लग गई और पूरा टोल प्लाजा आग की लपटों में घिर गया।

विज्ञापन

घटना के समय टोल बूथ पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आग की चपेट में आने से टोल कर्मी हीरामणि (28),आलोक सिंह (27) निवासी रायबरेली, कृष्ण पाल मौर्य (23) निवासी ललितपुर, अतुल मिश्रा (30) निवासी रीवा और राहगीर अनिल कुमार (30) गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaushambi News: Fire breaks out following LPG tanker explosion; driver burned to death
गैस टैंकर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

कर्मचारियों के कमरों तक पहुंचीं आग की लपटें

विस्फोट इतना भीषण था कि टोल प्लाजा के समीप बने कर्मचारियों के विश्राम कक्ष भी चपेट में आ गए। कमरे में सो रहे कर्मचारी झुलस गए। जबकि शौचालय में मौजूद एक कर्मचारी बाहर निकलते ही आग की लपटों में घिर गया। एचआर अनुज सिंह, टोल मैनेजर अनूप पांडेय और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

आग बुझने पर केबिन में मिला चालक का जला शव

फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद टैंकर की केबिन की तलाशी लेने पर चालक का जला हुआ शव सीट पर मिला। पहले उसके सुरक्षित निकल जाने की बात सामने आई लेकिन जांच में स्पष्ट हुआ कि वह केबिन से बाहर नहीं निकल सका। पुलिस ने शव के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

हाईवे पर डेढ़ घंटे तक लगा लंबा जाम

हादसे के बाद कोखराज पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर करीब आधा किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। आग बुझने और जला टैंकर हटाने के बाद ही यातायात बहाल हो सका। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में डिवाइडर से टकराने के बाद एलपीजी कैप्सूल टैंकर का वाल्व निकला जिससे गैस रिसाव होने की बात सामने आई है। गैस फैलने के बाद विस्फोट और आग लगी। हादसे में टैंकर चालक की मौत हुई है और पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। - सत्यनारायण, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed