फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi News : Daughter, Son-In-Law And Father-In-Law Shot Dead, Family Members Burnt

तिहरा हत्याकांड : पत्नी की खातिर छोड़ा था घर, अंत समय में वह भी साथ न गई, गिड़गिड़ाती रही मां, किसी ने न सुनी

Sun, 17 Sep 2023 06:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 06:08 AM IST
सार

मोहीउद्दीनपुर गौस गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद फैली हिंसा को लेकर पुलिस ने सख्त चौकसी बरती। कांकराबाद निवासी शिवसरन की शादी दो साल पहले छबिलवा गांव निवासी होरीलाल की बेटी बृजकली के साथ हुई थी।

विज्ञापन
Kaushambi News : Daughter, Son-In-Law And Father-In-Law Shot Dead, Family Members Burnt
मृतक शिवसरन और बृजकली। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिवसरन की बदकिस्तमी यह थी कि जिस पत्नी की खातिर उसने घर छोड़ा वह जीवन के अंतिम सफर में साथ नहीं रही। शिवसरन की मां बहू बृजकली का शव गांव लाने के लिए अफसरों के आगे गिड़गिड़ाती रही लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। संगीनों के साए में आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

विज्ञापन


मोहीउद्दीनपुर गौस गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद फैली हिंसा को लेकर पुलिस ने सख्त चौकसी बरती। कांकराबाद निवासी शिवसरन की शादी दो साल पहले छबिलवा गांव निवासी होरीलाल की बेटी बृजकली के साथ हुई थी। मृतक शिवसरन पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। सबसे बड़े भाई राजकुमार परिवार सहित दिल्ली के होटल में रहकर काम करता है।
विज्ञापन


दूसरे नंबर का भाई शिव कुमार भी दिल्ली में है। दिल्ली में उसके अन्य भाई शिवकरन व प्रशांत भी रहते हैं। शिवसरन ही गांव में पिता बहादुर व मां लालती के साथ पत्नी बृजकली को लेकर रहता था। शिवसरन पढ़ने में बहुत ठीक था और मेहनती भी। कुछ दिन तक चाकवन चौराहे पर इलेक्ट्रानिक की दूकान भी चलाया है। पत्नी बृजकली व सास लालती के बीच नहीं बनती थी। इसलिए उसने अपनी ससुराल छबिलवा के पास मोहीउद्दीनपुर गौस के पंडा चौराहे पर सहज सेंटर का संचालन शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaushambi News : Daughter, Son-In-Law And Father-In-Law Shot Dead, Family Members Burnt
मोहिद्दीनपुर गांव में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

कमाई ठीक उसनें वहीं लालचंद्र निर्मल की पट्टे में मिली जमींन का एग्रीमेंट करा लिया। विवाद टालने के खातिर वह पत्नी को लेकर उसी विवादित भूमि में रहने लगा। उधर, शिवसरन के ससुर होरीलाल के बेटे भी बाहर रहकर कमाते थे। इस वजह से होरीलाल भी बेटी-दामाद के साथ रहने लगा। शुक्रवार तड़के भूमि विवाद में तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

शनिवार सुबह शिवसरन के भाई दिल्ली से पहुंचे व शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव लाए। जबकि होरीलाल के बेटे उसका व बहन बृजकली का शव अपने साथ ले गए। घरवालों को मलाल यह रहा कि बृजकली का अंतिम संस्कार भी वह शिवसरन के साथ करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने रोक दिया।

Kaushambi News : Daughter, Son-In-Law And Father-In-Law Shot Dead, Family Members Burnt
रोते बिलखते परिजनों को सांत्वना देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

रात से ही कांकराबाद में बैठा दिया गया था पहरा
पुलिस पहले तीनों शवों का उमरछा में ही अंतिम संस्कार करना चाहती थी। इसके लिए घाट किनारे तीन कब्र बनवाई गईं। ऐन वक्त में पुलिस ने प्लान बदला व शिवसरन के पिता को समझाकर उसे गांव के समीप ही संदीपनघाट में अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। कोखराज, सैनी, पिपरी, कड़ाधाम कोतवाली पुलिस के अलावा सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा रात से ही कांकराबाद गांव में डट गए थे। खुफिया विभाग की टीम भी निगरानी कर रही थी। पुलिस ने ही शव दफन करने के लिए गड्ढा खुदवा लिया। पोस्टमार्टम हाउस से सीधे शव गांव लाया गया व वहां आनन-फानन अंतिम संस्कार कराकर परिजनों को घर भेज दिया। सुबह 9.30 बजे एसडीएम सिराथू सौम्य मिश्र भी पहुंचे व परिजनों को सांत्वना दी।

Kaushambi News : Daughter, Son-In-Law And Father-In-Law Shot Dead, Family Members Burnt
तीन हत्याओं के बाद घरों में लगाई गई आग। - फोटो : अमर उजाला

गिड़गिड़ाती रही सास, साहब बहू का भी शव मंगवा दो

मृतक शिवसरन की मां लालती देवी अपने बेटे के शव के पास रोती बिलखती रही। वह बहू का शव गांव मंगलाने की जिद करती रही लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। लालती ने कहा साहब बेटवा तो चला गवा अब पतोहु का भी शव मगवाय देव ओहूका भी देख लेई, साहब अब मगवाय देव जब तक न मगवाईहव हम अपने बेटवा का न लै जाय देब। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने किसी तरह समझा-बुझाकर उसे शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed