{"_id":"60c374812ffa4a2316067af7","slug":"kaushambi-looted-cash-and-jewelery-from-a-bullion-trader-returning-after-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi: खरीदारी कर लौट रहे सराफा कारोबारी से नकदी व आभूषण लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi: खरीदारी कर लौट रहे सराफा कारोबारी से नकदी व आभूषण लूटे
Fri, 11 Jun 2021 08:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Jun 2021 08:04 PM IST
सार
हाईवे पर ओमनी व बोलेरो सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
विस्तार
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के गरीबदास का पूरा के समीप हाईवे पर मैजिक से घर आ रहे सराफा कारोबारी से ओमनी व बोलेरो सवार बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कारोबारी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। फिलहाल, पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के टेढ़ीमोड़ निवासी राम प्रताप सोनी सराफा कारोबारी हैं। राम प्रताप के पास खुद मैजिक वाहन है। बृहस्पतिवार को राम प्रताप खरीदारी के लिए प्रयागराज गए थे। राम प्रताप के मुताबिक उसने प्रयागराज में जेवरात खरीदे और रात को अपने मैजिक से घर लौट रहा था। रास्ते में उसने कुछ सवारियों को बैठा लिया। देर रात जैसे ही राम प्रताप गरीब दास का पूरा गांव के समीप पहुंचे तभी हाईवे पर पीछे से आए ओमनी कार व बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख मैजिक में बैठी सवारियां भाग निकलीं। इस बीच बदमाशों ने राम प्रताप से 30 हजार रुपये व दो लाख के जेवर लूट लिए।
विज्ञापन
लूट के शिकार राम प्रताप ने घटना की शिकायत पुलिस से की। कोखराज इंस्पेक्टर पीके राय का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन