Kaushambi Loksabha Election : मंडी समिति से 1277 पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंचीं, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से तीन विधानसभा कौशाम्बी और दो प्रतापगढ़ जिले की हैं। कौशाम्बी जिले की मंझनपुर, सिराथू और चायल विधानसभा के 1277 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियांनवीन मंडी ओसा से रवाना हुईं।
विस्तार
कौशाम्बी लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए रविवार को नवीन मंडी ओसा से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र की 1277 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जो देर शाम तक अपने-अपने बूथों पर पहुंच गईं। कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में सोमवार की सुबह 7 बजे से मतदान होना है। इसके लिए रविवार को रविवार की सुबह सात बजे से ही कर्मचारी नवीन मंडी ओसा में एकत्र होने लगे थे।
मंडी समिति से सुबह 10 बजे पहली पोलिंग पार्टी बूथ के लिए रवाना हुई। शाम पांच बजे तक यह सिलसिला चलता रहा। सुबह सात बजे से ही अधिकारी मंडी स्थल पर पहुंए गए थे। अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए आ रही दिक्कतों को दूर कराया। डीएम राजेश कुमार राय ने बताया कि 1277 पोलिंग पार्टी जिले में मतदान करने के लिए रवाना हुईं थीं, जो देर शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंच गई हैं।
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से तीन विधानसभा कौशाम्बी और दो प्रतापगढ़ जिले की हैं। कौशाम्बी जिले की मंझनपुर, सिराथू और चायल विधानसभा के 1277 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियांनवीन मंडी ओसा से रवाना हुईं।
प्रतापगढ़ जिले की विधानसभा क्षेत्र कुंडा व बाबागंज के 859 पोलिंग पार्टियां एटीएल से रवाना होंगी। नवीन मंडी ओसा परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार की शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। परिसर में विधानसभा क्षेत्रवार पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए मेज लगाई गई हैं।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए 15-15 मेज व ईवीएम और वीवीपैट देने के लिए 20-20 मेज लगाई गई हैं। परिसर में पूछताछ केंद्र भी बनाया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम अरुण कुमार गोंड ने बताया कि रविवार को नवीन मंडी ओसा से मंझनपुर, सिराथू व चायल विधानसभा क्षेत्र की 1277 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। इनमें 5108 मतदानकर्मी शामिल होंगे। मतदान को लेकर बीएलओ संबंधित पोलिंग बूथों से जुड़े मतदाताओं के घर-घर वोटर पर्चियां उपलब्ध करा रहे हैं।
-------------------------------------------------
बाबागंज 223 346
कुंडा 221 373
सिराथू 221 418
मंझनपुर 286 454
चायल 225 405
---------------------------------------------------
कुल 1176 1996