फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Lok Sabha Elections: MP Vid Sonkar came to cast his vote wearing a lotus symbol badge, complaint aga

कौशाम्बी लोकसभा चुनाव : कमल निशान का बिल्ला लगाकर वोट डालने पहुंचे सांसद विनोद सोनकर, एक्स पर शिकायत

Mon, 20 May 2024 07:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 May 2024 07:10 PM IST
सार

सांसद विनोद सोनकर चायल विधानसभा के चिल्ला शहबाजी के रहने वाले हैं। उन्होंने परिवार के साथ चिल्ला शहबाजी के बूथ पर मतदान किया। इस दौरान सांसद व उनका परिवार कमल चुनाव चिन्ह का बिल्ला लगाए थे। इसकी शिकायत गांव के राहिल माबूद ने किया।

विज्ञापन
Kaushambi Lok Sabha Elections: MP Vid Sonkar came to cast his vote wearing a lotus symbol badge, complaint aga
परिवार के साथ वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाते सांसद विनोद सोनकर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मतदान के दौरान आचार संहिता के उलंधन की सांसद व भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के खिलाफ एक्स पर चुनाव आयोग से शिकायत की गई। शिकायतकर्ता ने सांसद की फोटो पोस्ट की थी। दोपहर तीन बजे तक कुल 18 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। सांसद विनोद सोनकर चायल विधानसभा के चिल्ला शहबाजी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन



उन्होंने परिवार के साथ चिल्ला शहबाजी के बूथ पर मतदान किया। इस दौरान सांसद व उनका परिवार कमल चुनाव चिन्ह का बिल्ला लगाए थे। इसकी शिकायत गांव के राहिल माबूद ने किया। कौशाम्बी विकास खंड के बूथ संख्या 50 से कुलदीप यादव ने एक्स पर शिकायत दर्ज कराया कि भाजपा प्रत्याशी के सर्मथन में फर्जी वोटिंग कराई जा रही है। इसी तरह से करीब 16 अन्य शिकायतें भी दर्ज कराई गई। जिसमें मतदान बहिष्कार, ईवीएम या वीवीपैट की खराबी को लेकर थीं।

विज्ञापन

कमल निशान वाला गमछा डाल घूमते मिले निर्दल प्रत्याशी

चायल। सिराथू विधानसभा के कसिया पूरब निवासी संजय कुमार ने निर्दल उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था। संजय का चुनाव निशान बाक्स था। लेकिन वह सोमवार को चिल्ला शहबाजी गांव पोलिंग बूथ पहुंचे तो गले में कमल निशान वाला गमछा देख लोग हैरत में पड़ गए।

गर्मी के कारण गश खाकर गिरा होमगार्ड जवान

सदर विधानसभा के गुवारा तैयबपुर स्थित पोलिंग बूथ की सुरक्षा के लिए अलीगढ़ से होमगार्ड का जवान बुद्धसेन नायक आया था। दोपहर को गर्मी व लू के थपेड़ों के कारण वह गश खाकर गिर गया। साथ रहे पोलिंग कार्मिकों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व कंट्रोल रूम को खबर देने के साथ ही इलाज के लिए उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed