फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Kaushambi shot dead in broad daylight due to old enmity

Kaushambi: कौशाम्बी में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या

Sun, 26 Jul 2020 02:52 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Jul 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi: Kaushambi shot dead in broad daylight due to old enmity
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सरायअकिल कोतवाली के रसूलपुर टप्पा गांव में रविवार सुबह पुरानी रंजिश में मवेशी चराने गए युवक की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई।जान बचाने दौड़े युवक के भतीजों को भी हत्यारोपियों ने दौड़ा लिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रसूलपुर टप्पा गांव का नितेश (32वर्ष) पुत्र प्रेम मजदूर है। गांव में कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश है। परिवार वालों के मुताबिक रविवार सुबह नौ बजे वह मवेशियों को लेकर चराने गया था। गांव स्थित कालोनी में पड़ोस के ही आधा दर्जन युवकों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया।आरोप है कि जब उसने जान बचाकर भागने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे  कनपटी में तमंचा सटाकर गोली मार दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


शोर सुनकर बचाने दौड़े नितेश के भतीजों दिलीप व रंजीत को भी हमलावरों ने दौड़ा लिया। दोनों ने गांव की तरफ भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों के ललकारने पर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।हत्या की सूचना पर पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने जांच पड़ताल व परिवार वालों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed