फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Flood: Yamuna's water level dropped by three feet, farmers heaved a sigh of relief

Kaushambi Flood : तीन फिट घटा यमुना का जल स्तर, किसानों ने ली राहत की सांस

Mon, 16 Sep 2024 03:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 03:27 PM IST
सार

यमुना नदी के बाढ़ से तराई में बसे मल्हीपुर, मोहम्मदाबाद, कटैया, बेनपुर, डिहवा, गड़रियन का पुरवा, डिहवा, नंदा का पुरवा, पिपरहटा, उमरवल, सेवढ़ा गांव के कछार में बोई गई अरहर, तिल, बाजारा, कद्दू और मिर्च की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। पानी में डूबने से कई किसानों की फसलें सड़ कर बर्बाद हो गई है।

विज्ञापन
Kaushambi Flood: Yamuna's water level dropped by three feet, farmers heaved a sigh of relief
किलनहाई नदी रपटा पुल पर बाढ़ के पानी से होकर गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

चायल तहसील क्षेत्र के तराई इलाके के गांवो में सोमवार भोर से यमुना का जलस्तर घटने लगा है, उफनाई यमुना ने कछार समेत किलनहाई नदी के तराई की फसलों काफी नुकसान पहुंचा दिया है। सोमवार सुबह पानी कम होने से डूबी फसलें दिखाई पड़ने लगी हैं।

विज्ञापन


यमुना नदी के बाढ़ से तराई में बसे मल्हीपुर, मोहम्मदाबाद, कटैया, बेनपुर, डिहवा, गड़रियन का पुरवा, डिहवा, नंदा का पुरवा, पिपरहटा, उमरवल, सेवढ़ा गांव के कछार में बोई गई अरहर, तिल, बाजारा, कद्दू और मिर्च की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। पानी में डूबने से कई किसानों की फसलें सड़ कर बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन


चकपिनहा गांव स्थित किलनहाई नदी का रपटा पुल से पानी नीचे पहुंचने से सड़क से आवागमन शुरु हो गया है। जलस्तर कम होने से ग्रामीणों में राहत जरूर है। लेकिन उनके फसल बर्बाद होने की पीड़ा चेहरे  पर साफ झलक रही है। किसान बासदेव, रतिभान, शिवदानी, हरिनारायण, भूपेंद्र, मकबूल, इस्लाम आदि लोगों ने बताया की कद्दू खेती तैयार हो गई थी। बाजार में भाव भी अच्छा था। एक सप्ताह बाद उसकी तोड़ाई हो जाती। लेकिन कुदरत को मंजूर नहीं था। बाढ़ के पानी में डूबने से पूरी फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटैया के किसान अफगान अहमद के मुताबिक पांच बीघे में मिर्च की फसल लगा रखी है। खाद, दवा, निराई, गुड़ाई आदि पर करीब सवा लाख रुपये लागत आई है। पानी में डूबकर पत्तियां और पौधों के तने में सड़न फैल गई हैं। बचे हुए पौधों में भी पानी लग गया है। इससे पौधों का बचना मुश्किल है। तहसील प्रशासन से अब तक कोई नुकसान का आकलन लेने भी नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed