कौशाम्बी जिला अस्पताल : मोबाइल में मशगूल रहा स्टाफ, वॉर्मर में जलकर नवजात शिशु की मौत
- जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में 13 अगस्त की रात भर्ती कराया गया था बच्चा
- घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम, परिजनों ने सदर कोतवाली में दी तहरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु की वॉर्मर मशीन में जलकर मौत हो गई। मशीन में रखे गए शिशु की खाल झुलस गई थी और उसमें से धुआं निकल रहा था। सूचना पर सीएमएस डॉ. दीपक सेठ सहित अन्य चिकित्सक मौके पर पहुंचे, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। परिवार वालों का कहना है कि एसएनसीयू वार्ड का स्टाफ मोबाइल चलाने में मशगूल रहा और उसने बच्चे की देखभाल नहीं की। घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
फतेहपुर जिले के खखरेरू निवासी जुनैद की पत्नी महेलिका को शुक्रवार शाम प्रसव पीड़ा हुई। इस पर घरवाले महेलिका का प्रसव कराने जिला अस्पताल लाए। शाम 6.15 बजे मेहिलिका ने बेटे को जन्म दिया। रात 9.14 बजे राउंड पर गए चिकित्सक ने सलाह दी कि बच्चा सक्शन (दूध नहीं पी पा रहा है) नहीं कर पा रहा है। इस वजह से उन्होंने जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में शिशु को भर्ती करने की सलाह दी। जुनैद के बड़े भाई जावेद का कहना है कि 15 अगस्त सुबह छह बजे बच्चे की नानी डायपर बदलने गई तो सब ठीक था। उन्होंने स्टाफ से बच्चेे को देखने के लिए कहा, लेकिन कोई कुर्सी से नहीं हिला।
इनका कहना है
जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मामले की जांच कराया जाएगा। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. दीपक सेठ, सीएमएस