फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Kaushambi Crime News: Daughter, Son-In-Law And Father-In-Law Shot Dead, Family Members Burnt

कौशांबी में सनसनीखेज वारदात : बेटी, दामाद और ससुर की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने फूंके आधा दर्जन घर

Fri, 15 Sep 2023 05:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Sep 2023 05:47 PM IST
सार

Kaushambi Triple Murder : भूमि विवाद में बृहस्पतिवार की रात कौशांबी में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। झोपड़ी में सो रहे बेटी दामाद और ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने जमकर बवाल किया। कई घरों को फूंक दिया गया है। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Kaushambi: Kaushambi Crime News: Daughter, Son-In-Law And Father-In-Law Shot Dead, Family Members Burnt
घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संदीपन घाट कोतवाली के पंडा चौराहा में बृहस्पतिवार की रात झोपड़ी मे सो रहे ससुर, दामाद और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने पड़ोस के दर्जन भर घरों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। सूचना के बाद चायल और सिराथू सीओ कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर हालात को काबू करने में लगे हैं। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। एडीजी भानु भास्कर, आईजी चंद्रप्रकाश, कमिश्नर विजय विश्वास पंत, एसपी कौशांबी बृजेश श्रीवास्तव भारी फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए हैं। पीड़ित परिवार के लोग आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन






विज्ञापन






छबिलवा निवासी होरीलाल (62) की पंडा चौराहा पर मौजूद जमीन का आसपास के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। होरीलाल ने विवादित भूमि पर झोपड़ी डालकर अपना कब्जा कर रखा है। कोखराज कोतवाली के कंकराबाद में ब्याही बेटी बृजकली (22) व दामाद  शिवसागर(26) भी इसी झोपड़ी में रहते थे। शिवसागर ने पास में ही किराए की दुकान लेकर सहज जन सेवा केंद्र खोल रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaushambi: Kaushambi Crime News: Daughter, Son-In-Law And Father-In-Law Shot Dead, Family Members Burnt
तीन हत्याओं के बाद घरों में लगाई गई आग। - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार की रात होरी लाल अपने दामाद और बेटी के साथ झोपड़ी के बाहरी हिस्से में सो रहे थे। परिवार वालों का कहना है कि रात को कुछ लोगों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों को शुक्रवार को घटना की जानकारी हुई। पड़ोसियों का घर बंद था। तीन हत्या की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

Kaushambi: Kaushambi Crime News: Daughter, Son-In-Law And Father-In-Law Shot Dead, Family Members Burnt
हत्या के बाद घरों में लगाई गई आग। - फोटो : अमर उजाला

अक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिल बंद घरों को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई । एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि फोर्स मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही घटना का वाजिब कारण पता लग जाएगा। फिलहाल भूमि संबंधी विवाद का मामला पता चल रहा है। एडीजी प्रयागराज परिक्षेत्र भानु भास्कर, आईजी चंद्रप्रकाश, कमिश्नर विजय विश्वास पंत, एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed