फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Chief Minister Yogi and Amit Shah reached the Kaushambi festival, the plan of the government

UP: कौशांबी में राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह, बोले- अयोग्यता मसले के लिए कांग्रेस ने संसद के वक्त की बलि चढ़ाई

Fri, 07 Apr 2023 07:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 07:50 PM IST
सार

राहुल गांधी के बयान पर तंज कसते गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकतंत्र को खतरा बताने वाले खुद व अपने परिवार पर मंडराए खतरे से भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि दम है तो देश के भीतर वे आलोचना करके दिखाएं। शाह ने चुनौती दी कि जगह वह तय कर लें, भाजपाई उनसे दो-दो हाथ करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Kaushambi: Chief Minister Yogi and Amit Shah reached the Kaushambi festival, the plan of the government
Kaushambi:कौशांबी महोत्सव में बोलते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद विपक्ष द्वारा सदन का बहिष्कार किए जाने पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र को खतरा बताने वाले खुद व अपने परिवार पर मंडराए खतरे से भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि दम है तो देश के भीतर वे आलोचना करके दिखाएं। शाह ने चुनौती दी कि जगह वह तय कर लें, भाजपाई उनसे दो-दो हाथ करने को तैयार हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को कड़ा के फसहिया मैदान पर कौशाम्बी महोत्सव का शुभारंभ करने आए गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 612.94 करोड़ की लागत वाली 116 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित सभा में गृहमंत्री ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि किसी सांसद या विधायक को सजा होती है तो उसकी सदस्यता समाप्त हो जाती है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट का है। राहुल की सदस्यता समाप्त होने के बाद विपक्ष ने काला कपड़ा पहनकर सदन नहीं चलने दिया। इतिहास गवाह है कि ऐसा अब तक कभी नहीं हुआ।

विज्ञापन

Kaushambi: Chief Minister Yogi and Amit Shah reached the Kaushambi festival, the plan of the government
Kaushambi: कौशांबी महोत्सव में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विपक्ष का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण

शाह ने कहा कि कोर्ट के फैसले के हिसाब से अब तक 17 सांसदों व विधायकों की सदस्यता समाप्त हो चुकी है। लेकिन राहुल की सदस्यता समाप्त होने के बाद ऐसा विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि अगर कुछ गलत था तो अदालत जाते लेकिन सदन में बाधा पहुंचाना गलत है। उन्होंने सपा-बसपा पर भी जमकर निशाना साधा।

कहा कि अब तुष्टीकरण की राजनीति का दौर समाप्त हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भ्रम को तोड़ा है। जनता से सवाल किया कि कश्मीर से आतंकवाद समाप्त होना और धारा 370 हटाने का फैसला गलत था या सही? इस पर मौजूद भीड़ ने हां में जवाब दिया। गृहमंत्री ने सभा में मिशन 2024 की जीत का संकल्प भी दिलाया।

इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सांसद विनोद सोनकर, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सहित राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे।

विज्ञापन

Kaushambi: Chief Minister Yogi and Amit Shah reached the Kaushambi festival, the plan of the government
कौशांबी में संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

आपने संसद के वक्त को बली चढ़ा दिया है- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कल ही संसद समाप्त हुई। आज़ादी के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि देश के बजट सत्र में चर्चा करे बिना संसद समाप्त हुई हो। विपक्ष के नेताओं ने सदन को चलने नहीं दिया। इसका कारण कि राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किया गया। राहुल गंधी इस सज़ा को चुनौती दें। आपने संसद के वक्त को बली चढ़ा दिया है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सोनिया जी हों, राहुल जी हों या कोई भी हों मोदी जी को गाली गलोज के कीचड़ के अंदर कमल को और मजबूत कर खिलाया है। यह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में। लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं। आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारद और तुष्टिकरण के तीन नाखूनों में घेर कर रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed