फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: case filed against 29 people in ruckus

कौशांबी : बवाल मामले में 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज, पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो गुट में हुआ था बवाल

Fri, 11 Aug 2023 03:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 03:49 PM IST
सार

करारी कोतवाली क्षेत्र के बरई बंधवा गांव में पंचायत चुनाव को लेकर खलीक अहमद उर्फ निक्के व बहार मियां में कई बार बवाल हो चुका है। बुधवार को चुनाव की रंजिश को लेकर फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आए गए थे। मारपीट, पथराव के साथ तमंचे से फायरिंग की गई।

विज्ञापन
Kaushambi: case filed against 29 people in ruckus
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरई बंधवा गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के 29 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के बरई बंधवा गांव में पंचायत चुनाव को लेकर खलीक अहमद उर्फ निक्के व बहार मियां में कई बार बवाल हो चुका है। बुधवार को चुनाव की रंजिश को लेकर फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आए गए थे। मारपीट, पथराव के साथ तमंचे से फायरिंग की गई।

विज्ञापन


घटना में चार लोगो को गंभीर चोट आई। पुलिस ने एक पक्ष जमील अहमद की तहरीर पर मो. कामिल, एकलाख, नौलाख, निराले,महमूद, माशूक़, मशरूर, मदोद, कैफ, गुलाब अहमद, कादिर, रज्जाक, व कादिर पुत्र गुलाब समेत 14 लोगों क़े खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष कामिल की तहरीर पर जमशेद, शहनशाह, जीशान, सद्दाम, रेहान, अतीक उर्फ़ सच्चे, खलीक उर्फ़ निक्के, आमिर, सावेद, मतलूब, महबूब, फरहान, सलिम, अदनान व मो. असद के खिलाफ आदि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक महीने पूर्व भी हुई थी मारपीट

बरई बंधवा में खलीक अहमद गुट के जमशेद की बकरी एक महीने पूर्व चोरी हो गई थी। जमशेद ने बहार गुट के जिया पर चोरी का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर सात जुलाई शुक्लन का पूरा बाजार में जमशेद और जिया मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष से दर्जनों लोग मौके पर लाठी डंडा लेकर पहुंच गए थे। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने हालत को संभाल लिया था। पुलिस ने दोनों पक्ष से क्रास केस दर्ज किया था। पुलिस ने खलीक गुट के 15 और बहार गुट के 20 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की थी।

 

दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। अब तक नौ संदिग्ध लोग हिरासत में लिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -गणेश प्रसाद, इंस्पेक्टर करारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed