फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Accident: Bike riding brothers returning after offering Namaz were crushed by a pickup, one died

Kaushambi Accident : नमाज पढ़कर लौट रहे बाइक सवार सगे भाइयों को पिकप ने रौंदा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Fri, 28 Jun 2024 06:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 06:09 PM IST
सार

कोखराज थाना के मनमाऊ के रहने वाले मोहम्मद सलीम (50) और मोहम्मद कलीम (45) सगे भाई हैं। इनकी दुकान नानमाई के पास है। शुक्रवार को दोनों भाई नमाज पढ़ने के लिए बाइक से मस्जिद गए थे। लौटते समय तेज रफ्तार पिकप ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Kaushambi Accident: Bike riding brothers returning after offering Namaz were crushed by a pickup, one died
मोहम्मद सलीम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ स्थित पाल होटल के पास हाईवे पर पिकप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए पास के अस्पताल भेजा गया है। आरोपी चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस खोजबीन में जुट गई है। हादसा उस समय हुआ जब दोनों भाई जुमे की नमाज पढ़ने के बाद बाइक से नानमाई स्थित दुकान पर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


कोखराज थाना के मनमाऊ के रहने वाले मोहम्मद सलीम (50) और मोहम्मद कलीम (45) सगे भाई हैं। इनकी दुकान नानमाई के पास है। शुक्रवार को दोनों भाई नमाज पढ़ने के लिए बाइक से मस्जिद गए थे। लौटते समय तेज रफ्तार पिकप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों छिटककर दूर जा गिरे। मौके पर ही सलीम की मौत हो गई, जबकि कलीम को तत्काल पास के अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी होने परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed