फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: 18 donated a blood donation so that nobody could survive

कौशांबी: 18 ने किया रक्तदान, ताकि बच सके किसी की जान

Sat, 15 Jun 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi: 18 donated a blood donation so that nobody could survive
अमर उजाला के रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल में रक्तदान करते डीएम मनीष कुमार वर्मा - फोटो : kaushambi
 विश्व रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर संयुक्त जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान करने के लिए अफसर, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों युवाओं में जबर्दस्त उत्साह दिखा। इस दौरान करीब 18 लोगों ने आकर रक्तदान किया। 
विज्ञापन


   जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शुक्रवार को रक्तदानियों के उत्साह से माहौल उत्सव सरीखा रहा। चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता, डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से अमर उजाला के रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। विधायक और डीएम ने खुद रक्तदान कर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि खून की कमी से लोगों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान से बड़ा कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं है। कहा कि जागरूक होकर भ्रांतियों को दरकिनार करते हुए लोगों को खुद ही रक्तदान की पहल करनी चाहिए। डीएम ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस पुण्य कार्य में हर किसी को सहभागिता करनी चाहिए। इससे खून की कमी के कारण होने वाली मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि सड़क हादसे में घायलों को तुरंत खून की आवश्यकता पड़ती है। अस्पताल में उस वक्त घायलों के परिजन नहीं होते है। ऐसे में लोगों द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जिंदगी बचाने में काम आता है।

 शिविर में सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी, सीएमएस दीपक सेठ,  चिकित्साधिकारी डॉ राममनोहर कनौजिया, मोती लाल सिंह, पीयूष शुक्ला, शिवप्रताप सिंह, राम मिलन शुक्ला, प्रवीण कुमार चंदेल, अनिल कुमार, अभिषेक सिंह स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर केसरवानी, विधायक के मीडिया प्रभारी सूरज यादव आदि ने सहभागिता निभाई। 


महज 12 घंटे में हो जाती है रक्तदान की भरपाई
मंझनपुर। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ दीपक सेठ ने बताया कि 18 से 60 साल के भीतर का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। प्रत्येक तीन माह में एक बार रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ता है। बताया कि रक्तदान करने के महज 12 घंटे में ही खून की भरपाई हो जाती है।


अमर उजाला की पहल ने लालचंद्र को दी नई जिंदगी
मंझनपुर। जिला अस्पताल में तीन दिन से जिंदगी-मौत के बीच झूल रहे लालचंद्र के लिए अमर उजाला की पहल ने नया जीवन देने का काम किया। दरअसल लालचंद्र को खून की सख्त जरूरत थी। उसके परिजनों में कोई इस हालत में नहीं था कि उसका ब्लड लिया जा सके। ब्लड बैंक में भी उसके ग्रुप ए पॉजिटिव का रक्त नहीं था। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर शिविर में ब्लड बैंक के कर्मचारी मनोज यादव ने रक्तदान कर लालचंद्र को नई जिंदगी देने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed