फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: 12 including Nagendra Singh, Lal Bahadur, Pooja Pal and Atul Dwivedi filled the form

कौशाम्बी : नागेंद्र सिंह, लालबहादुर, पूजा पाल व अतुल द्विवेदी समेत 12 ने भरा पर्चा

Sat, 05 Feb 2022 11:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Feb 2022 11:16 PM IST
सार

भाजपा, सपा, बसपा एवं अपना दल समेत विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपने-अपने पार्टी कार्यालय से समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए डायट गेट तक पहुंचे। हालांकि, प्रत्याशी व प्रस्तावकों के अलावा बाकी किसी भी व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने गेट के अंदर नहीं जाने दिया।

विज्ञापन
Kaushambi: 12 including Nagendra Singh, Lal Bahadur, Pooja Pal and Atul Dwivedi filled the form
Kaushambi : नामांकन पत्र दाखिल करतीं चायल से सपा प्रत्याशी पूजा पाल। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर शनिवार को विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी। मंझनपुर से भाजपा प्रत्याशी लालबहादुर समेत 12 लोगों ने नामांकन किया। इनमें चायल से सपा प्रत्याशी पूजा पाल, बसपा से अतुल द्विवेदी तथा अपना दल (एस) गठबंधन से नागेंद्र सिंह पटेल शामिल रहे।

विज्ञापन



इससे पहले सिराथू से भाजपा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मंझनपुर से सपा प्रत्याशी पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज, कांग्रेस प्रत्याशी अरुण विद्यार्थी समेत पांच उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर चुके हैं। इसी के साथ ही तीनों विधानसभा क्षेत्र से अब तक नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या 17 हो गई है। नामांकन को लेकर मुख्यालय की प्रमुख सड़कों से लेकर कलक्ट्रेट तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन




भाजपा, सपा, बसपा एवं अपना दल समेत विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपने-अपने पार्टी कार्यालय से समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए डायट गेट तक पहुंचे। हालांकि, प्रत्याशी व प्रस्तावकों के अलावा बाकी किसी भी व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने गेट के अंदर नहीं जाने दिया। शनिवार को सबसे पहले मंझनपुर से भाजपा प्रत्याशी लालबहादुर ने कलक्ट्रेट पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर प्रखर उत्तम के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaushambi: 12 including Nagendra Singh, Lal Bahadur, Pooja Pal and Atul Dwivedi filled the form
kaushambi : नामांकन पत्र दाखिल करते पूर्व सांसद और चायल से अपना दल एस प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल। - फोटो : Kaushambi

पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने भी भरा पर्चा

इनके साथ सांसद विनोद सोनकर भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला महामंत्री संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। इनके बाद चायल से बसपा प्रत्याशी अतुल द्विवेदी, सपा से पूजा पाल व अपना दल (एस) गठबंधन से नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने भी अपने-अपने प्रस्तावकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर उम्मीदवारी का पर्चा भरा।



समर्थ किसान पार्टी से सुशील चौहान व बहुजन मुक्ति पार्टी से दानिश अली ने भी चायल क्षेत्र से नामांकन किया। सिराथू से छेद्दू व जितेंद्र कुमार समर्थ किसान पार्टी से विजय कुमार व बहुजन मुक्ति पार्टी से धीरज कुमार ने पर्चा भरा। इसी तरह मंझनपुर से जनअधिकारी पार्टी से लाखनसिंह राजपासी व सकिपा से राधेश्याम चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। 



रोक के बावजूद नारेबाजी करते हुए पहुंचे प्रत्याशी
नामांकन जुलूस प्रतिबंधित है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत भी इस पर रोक है। इसके बावजूद कई प्रत्याशियों के साथ 50 से अधिक लोग डायट तक पहुंचे। हालांकि, गेट के अंदर प्रत्याशी और प्रस्तावक के अतिरिक्त अन्य किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। लेकिन प्रत्याशियों के समर्थक नारेबाजी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed