फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi 10 lakh stolen including three lakh cash by breaking the lock of AIMIM district president's house

Kaushambi : एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष के घर का ताला तोड़कर तीन लाख नकदी समेत 10 लाख की चोरी

Sun, 28 May 2023 11:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 May 2023 11:56 AM IST
सार

कस्बा के हजरतगंज मोहल्ले के मो. सुएब एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष हैं। वह कस्बे में एक गेस्ट हॉउस खोल रखा हैं। नगर निकाय चुनाव में उन्हें पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया था। शुक्रवार को मो. सुएब घर का ताला बंद कर सपरिवार देवा शरीफ ज्यारत करने चले गए।

विज्ञापन
Kaushambi 10 lakh stolen including three lakh cash by breaking the lock of AIMIM district president's house
एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष के घर चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कस्बा स्थित हजरतगंज वार्ड में शनिवार की रात बदमाशो ने एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष के घर का ताला तोड़कर दस लाख रुपए का जेवर व तीन लाख नकद उठा ले गए। जिलाध्यक्ष परिवार समेत शुक्रवार को देवा शरीफ ज्यारत करने गए थे। शनिवार की रात दो बजे घर वापस लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


कस्बा के हजरतगंज मोहल्ले के मो. सुएब एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष हैं। वह कस्बे में एक गेस्ट हॉउस खोल रखा हैं। नगर निकाय चुनाव में उन्हें पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया था। शुक्रवार को मो. सुएब घर का ताला बंद कर सपरिवार देवा शरीफ ज्यारत करने चले गए। शनिवार की रात दो बजे वापस लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर नीचे व ऊपर के कमरों में रखी आलमारियों का लॉकर टूटा हुआ था।
विज्ञापन


सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारियो में रखा मां, बहन व पत्नी का सोने का तीन हार, तीन झालर, तीन टीका, दो मंगल सूत्र, चार अंगूठी, दो नथिया, लगभग एक किलो चांदी के जेवरात व तीन लाख रुपया नकद बदमाश उठा ले गए। रात में ही मो. सुएब ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस फ़ौरी तौर पर जांच कर वापस लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बुलाया गया डॉग स्कवायड

कस्बे बदमाशों ने नकदी जेवर समेत 13 लाख रुपये का समान समेट ले गए। पुलिस जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। मो. सुएब का कहना हैं कि पुलिस को रात में ही सूचना दी गई। लेकिन पुलिस सिर्फ तहरीर बदलकर देने की बात कह रही हैं। रात में ही सूचना देने के बाद अगर पुलिस डॉग स्कवायड की टीम बुलाती तो कुछ न कुछ जरूर पता चलता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed