{"_id":"6949a413cb3051fe1e0c9208","slug":"kataiya-won-the-match-by-defeating-saraiakil-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-133981-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सरायअकिल को हराकर कटैया ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सरायअकिल को हराकर कटैया ने जीता मुकाबला
Tue, 23 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
कैलिफ को मैन ऑफ द मैच का सम्मान देते पूर्व प्रधान अशोक सिंह। संवाद
कनैली। स्व. राधेश्याम और कुंवर साहित्य सिंह खेल प्रतियोगिता का आयोजन कनैली गांव में हो रहा है। सोमवार को कटैया व सरायअकिल के बीच मुकाबला हुआ। कटैया की टीम ने सरायअकिल को रोमांचक मुकाबले में 89 रन से हरा दिया। अंतिम ओवर में कटैया के खिलाड़ी कैलिफ ने छह गेंद में छह छक्के जड़े वहीं, 16 रन देकर छह विकेट लेने वाले खिलाड़ी फैज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर सरायअकिल की टीम ने कटैया को पहले बल्लेबाजी का अवसर दिया। कटैया की टीम निर्धारित 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। अंतिम ओवर में कैलिफ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए छह गेंद पर छह छक्के जड़े। इनको आयोजकों ने बेहतरीन प्रदर्शन पर दो चांदी के सिक्के व दो हजार का नकद इनाम दिया। जवाब में खेलने उतरी सरायअकिल की टीम 15.3 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पूर्व प्रधान अशोक कुमार सिंह ने कैलिफ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर अभिमन्यु सिंह, शिवबाबू सिंह, काका सिंह, वरुण सिंह आदि रहे।