{"_id":"69ed11163de2cecc7a029a99","slug":"kartikeya-shines-at-the-divisional-level-selected-for-the-state-level-competition-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-140299-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मंडल स्तर पर चमके कार्तिकेय, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मंडल स्तर पर चमके कार्तिकेय, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
Sun, 26 Apr 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
महक
प्रयागराज मंडल में आयोजित नेशनल योगा ओलंपियाड 2026 की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, देवखरपुर के छात्र महक और कार्तिकेय ने शानदार योग प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित कराया।
इससे पहले 23 अप्रैल को देवखरपुर में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भी इन दोनों छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मंडल स्तर तक का सफर तय किया था। उप शिक्षा निदेशक, प्रयागराज मंडल के खेल भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता में मंडल के चार जनपद फतेहपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और कौशाम्बी के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
अब चयनित छात्र 28 और 29 अप्रैल को लखनऊ स्थित राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय नेशनल योगा ओलंपियाड में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय भद्र ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।