{"_id":"60f47bbc8ebc3e6d8678fff6","slug":"karari-s-man-killed-in-hyederabad-kaushambi-news-ald3112137113","type":"story","status":"publish","title_hn":"करारी के युवक की हैदराबाद में सिर कूंचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करारी के युवक की हैदराबाद में सिर कूंचकर हत्या
Mon, 19 Jul 2021 12:57 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
इलाके के मुकीमपुर में रहने वाले युवक की हैदराबाद में सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के बाहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मुकीमपुर निवासी बृजेश पाल (35) हैदराबाद (तेलंगाना) में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक 13 जुलाई को वह वेतन लेकर शाम को अपने कमरे पर आया। इसके दो दिन बाद कमरे से बाहर पार्क में उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसका सिर कुचला हुआ था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंपनी को सूचित करने के साथ ही लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंपनी की तरफ से बृजेश के घर वालों को वारदात की जानकारी दी गई। खबर सुनकर परिजन बिलख पड़े। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को बृजेश का शव मुकीमपुर आया तो परिजनों में कोहराम मच गया। बृजेश की पत्नी कमला देवी और दस वर्षीय बेटी संध्या की रो-रोकर हालत खराब है। युवक की हत्या क्यों और किसने की? इस बाबत परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।