{"_id":"6956ce293eb272027606d917","slug":"kamran-leads-up-to-quarter-finals-in-vijay-merchant-trophy-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-134441-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कामरान ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में यूपी को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कामरान ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में यूपी को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया
Fri, 02 Jan 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर कामरान।
गुजरात के सूरत में अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए कौशाम्बी के झंडापुर गांव निवासी कामरान ने टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया। इन्होंने नाबाद रहते हुए शतकीय पारी खेली। यूपी का मुकाबला गुजरात से हुआ था।
सिराथू तहसील के झंडापुर गांव निवासी 15 वर्षीय कामरान ने 145 गेंदों पर 126 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को मजबूती दी। कामरान की इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर है। परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई है। बता दें कि कामरान के पिता टेढ़ीमोड़ में प्लास्टिक पाइप की दुकान चलाते हैं। कामरान पिछले चार वर्षों से भोपाल में एक क्रिकेट अकादमी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। कई लोग उसके खेल में विराट कोहली की झलक देख रहे हैं।