फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kalpana Yadav first in 3000 meters race

3000 मीटर दौड़ में कल्पना यादव प्रथम

Sun, 28 Nov 2021 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kalpana Yadav first in 3000 meters race
3000 मीटर दौड़ में कल्पना यादव प्रथम
विज्ञापन

सरायअकिल में सांसद ट्राफी खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ
नेवादा। सरायअकिल कस्बा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में शनिवार को सांसद ट्राफी खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतिभागियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में डीएम सुजीत कुमार व एसपी राधेश्याम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। डीएम ने क्रिकेट मैच के विजेता भगवानपुर की टीम के कप्तान को ट्राफी देकर सम्मानित किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नमन कुशवाहा प्रथम और सचिन कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में मंजीत कुमार प्रथम व नीरज दूसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर में मंजीत कुमार प्रथम व मानसिंह दूसरे स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में सत्यम प्रथम व महेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कल्पना यादव प्रथम व पुष्पा देवी दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह 3000 मीटर दौड़ में कल्पना यादव प्रथम व ऋषि पाल दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग के क्रिकेट मैच में भगवानपुर की टीम ने सरायअकिल को हराकर विजेता बनी। बालीवाल में सिकंदरपुर प्रथम व खानपुर टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में सरायअकिल प्रथम व रसूलपुर टप्पा दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में कबड्डी विजेता चौधरी हाजी रहमान व उपविजेता सरायअकिल टीम रही। वहीं वॉलीबाल में सरायअकिल ए ने प्रथम व दूसरे स्थान पर सरायअकिल टीम रही। सभी विजेता खिलाड़ियों सहित प्रतिभागी टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सांसद प्रतिनिधि जयसिंह पटेल व नेवादा प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्र ने सम्मानित किया। इस दौरान बीडीओ नेवादा देवेंद्र ओझा, सहायक क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी अभिषेक चौधरी, कोच आकाश पाल, विवेक शुक्ला, सत्यवान तिवारी, महेंद्र नाथ, नितिन कुशवाहा, मो. फैजान, नितिन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed