चायल। तहसील के मखऊपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर से सोमवार को कलश यात्रा निकाल कर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाएं, युवतियां और बच्चों ने भी हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने जगह-जगह पर यात्रा में पुष्प वर्षा की।
प्रयागराज से आए आचार्य ने विधि-विधान से कलश की पूजा कराई। पूनम केशरवानी, कल्पना केशरवानी, साक्षी, पूजा, पायल , दिव्या, राशि आदि ने सिर पर कलश रख कर यात्रा की शुरुआत की। डीजे-बैंड बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में भक्ति गीत व गायत्री मंत्र गूंजते रहे।
आचार्य ने बताया कि कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा सुनने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। आयोजक लालचंद्र ने बताया कि 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे दस बजे तक हवन और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सात दिवसीय कथा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में तुलसीदास केशरवानी, सुभम केशरवानी, विनोद कुमार, सुखलाल उमेश कुमार, राकेश आदि शामिल रहे। संवाद