{"_id":"6553cc4591f22fcad503ef27","slug":"kabaddi-team-a-defeated-team-b-by-nine-points-in-chail-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-5113-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी : चायल में टीम ए ने टीम बी को नौ प्वाइंट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी : चायल में टीम ए ने टीम बी को नौ प्वाइंट से हराया
Wed, 15 Nov 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
चायल। तहसील क्षेत्र के सिकंदरपुर आइमा गांव में सोमवार को कबड्डी प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबले में टीम ए ने टीम बी को नौ प्वाइंट से पराजित कर परचम लहराया। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद यादव ने फीता काट कर किया। सरायअकिल आदर्श इंटर कॉलेज की ए और बी टीम, पटेल इंटर कॉलेज, वीकेडी चायल की ए और बी टीम, बलीपुरटाटा, महराज का पुरवा, बथुई, हरदुआ, सिकंदरपुर आइमा की ए और बी सहित कुल 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी के बीच मुकाबला कराया गया। फाइनल मुकाबला सिकंदरपुर आइमा की टीम ए और बी के बीच हुआ। इसमें टीम ए को 29 प्वाइंट मिले, जबकि टीम बी को 20 प्वाइंट से संतोष करना पड़ा।
टीम ए के कप्तान साहिल यादव, खिलाड़ी वीरेंद्र यादव, अश्वनी, पुष्पेंद्र, सावंत, नंद किशोर, आकाश आदि को ग्राम प्रधान आशीष यादव की तरफ से चांदी के सिक्के और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उप विजेता टीम के कप्तान शुभम यादव, खिलाड़ी पंकज, आदित्य, हरनेक, अजीत, विनीत को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक सुनीत रंजन रहे। खेल कमेटी के सदस्यों बलराज, अभिषेक, जय, योगेंद्र यादव, अनूप, पवन, पिंटू, अमित, अंशु, हिमांशु, राजू, धर्मेंद्र, सुनील, रोहित आदि मौजूद रहे।