फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Jharkhand government contacted for the citizens trapped in Saini

सैनी में फंसे नागरिकों के लिए झारखंड सरकार ने किया संपर्क

Wed, 22 Apr 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand government contacted for the citizens trapped in Saini
सैनी में फंसे नागरिकों के लिए झारखंड सरकार ने किया संपर्क
विज्ञापन

सैनी क्षेत्र में खोजती रही पुलिस, नहीं मिले झारखंड के 90 नागरिक, वायरल हुआ था वीडियो
सिराथू। झारखंड के करीब 90 नागरिकों के सैनी क्षेत्र में फंसे होने के वायरल हुए वीडियो को झारखंड सरकार ने संज्ञान में ले लिया। झारखंड सरकार ने मदद करने के लिए यूपी सरकार से संपर्क किया है। सोमवार को अपर मुख्य सचिव गृह ने कौशाम्बी पुलिस से रिपोर्ट तलब की, लेकिन पुलिस को सैनी क्षेत्र में कहीं भी फंसे लोग नहीं मिले।

सोशल साइट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में फंसे लोग अपने को झारखंड के रेडी और जामताली जिले का होने की बात कह रहे हैं। वे बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान राजस्थान से घर वापस लौटते समय सैनी क्षेत्र में वे फंस गए हैं। पुलिस उन्हें आगे नहीेें जाने दे रही है। उनके दो साथी बस से गिरकर जख्मी भी हो गए हैं। उन लोगों के पास खाने.पीने के लिए भी कुछ नहीं बचा है। वायरल वीडियो में वे कह रहे हैं कि उनकी बात झारखंड के सीएम तक पहुंच जाए। ताकि उन्हें मदद मिल सके। इस वीडियो को झारखंड सरकार ने सोमवार को संज्ञान में ले लिया। वहां की सरकार ने अपर मुख्य सचिव गृह से संपर्क कर मदद उपलब्ध कराने को कहा। गृह सचिव ने कौशाम्बी पुलिस को वायरल वीडियो भेज फंसे लोगो को मदद पहुंचाने का निर्देश दिया। सैनी पुलिस तलाश में जुट गई। कनवार बार्डर से ननमई तक हाईवे किनारे खंगालने के बाद भी उन लोगो का पता नहीं चल सका। सीओ सिराथू का कहना है कि पुलिस ने सारा इलाका छान मारा, कोई नहीं मिला। फंसे लोग गंतव्य को निकल गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed